फिलीपींस में भूकंप ने दिए जोरदार झटके, रिएक्सेटर पैमाने पर 5.5 तीव्रता दर्ज, 25 घायल हुए घायल
फिलीपींस के सुरिगओ देल सुर प्रांत में शनिवार को 5.5 तीव्रता वाले भूकंप से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं. भूकंप तड़के 4.42 बजे मिंडानाओ द्वीप के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर कैरास्कल से करीब 9 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 5 किलो मीटर की गहराई में आया था. मैड्रिड और कैंटिलन नगरों में भी कई घर और इमारत क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
मनीला : फिलीपींस (Philippines) के सुरिगओ देल सुर प्रांत में शनिवार को 5.5 तीव्रता वाले भूकंप (Earthquake) से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं. भूकंप के झटके से कई घर, चर्च और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकानोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया कि, भूकंप तड़के 4.42 बजे मिंडानाओ द्वीप के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर कैरास्कल से करीब 9 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 5 किलो मीटर की गहराई में आया था
सुरिगओ देल सुर प्रांत के चार पड़ोसी शहर भी इसके झटकों से दहल गए. भूकंप से कुछ घरों और इमारतों के साथ लानुजा और कारमेन के तटीय शहरों में स्थित दो चर्च भी क्षतिग्रस्त हो गए. इनके अलावा मैड्रिड और कैंटिलन नगरों में भी कई घर और इमारत क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

