ऑस्ट्रेलियाई स्कूल में फ्लू के प्रकोप से 200 छात्र बीमार
आस्ट्रेलिया के एक स्कूल में फ्लू के प्रकोप से लगभग 200 छात्र बीमार हो गए. सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को क्वींसलैंड के मिडिल पार्क स्कूल में कक्षाओं की सफाई के लिए सफाई विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया.
सिडनी : आस्ट्रेलिया के एक स्कूल में फ्लू के प्रकोप से लगभग 200 छात्र बीमार हो गए. सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को क्वींसलैंड के मिडिल पार्क स्कूल में कक्षाओं की सफाई के लिए सफाई विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया.
स्कूल हालांकि खुला रहा. स्कूल प्रिंसिपल एनी किचिन ने इस 'असाधारण प्रकोप' के खत्म होने तक माता-पिता से अपने बच्चों को घर पर ही रखने का आग्रह किया.
क्वींसलैंड शिक्षा विभाग ने जारी बयान में कहा कि बच्चों के बीमार होने का इस प्रकोप से निपटने के लिए स्कूल हरसंभव प्रयास कर रहा है और आगामी दिनों में स्कूल परिसर की अतिरिक्त सफाई कराई जाएगी.
ऐसा अनुमान है कि यह इन्फ्लूएंजा ए और बी हो सकता है.
संबंधित खबरें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
\