पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में 20 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 20 लोग मारे गए. शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. डॉन के अनुसार, रेगिस्तानी क्षेत्र वाले थारपरकर जिले के मिठी, छाछी इलाके और राम सिंह सोढो गांव में बुधवार देर रात से भारी बारिश शुरू हो गई और गुरुवार को भी जारी रही, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना हुई.

बिजली (Photo Credits: Pixabay)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से कम से कम 20 लोग मारे गए. शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. डॉन के अनुसार, रेगिस्तानी क्षेत्र वाले थारपरकर जिले के मिठी, छाछी इलाके और राम सिंह सोढो गांव में बुधवार देर रात से भारी बारिश शुरू हो गई और गुरुवार को भी जारी रही, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना हुई.

प्रभावित क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और बाद में आग लगने से सैकड़ों जानवरों के भी मारे जाने की खबर है. जहां बुधवार रात को तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं गुरुवार को 10 महिलाओं सहित 17 अन्य की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 घर जले, 5 की मौत 2 घायल, बचाव अभियान जारी

आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 30 लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें मिठी, इस्लामकोट और छछरो कस्बों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. प्रभावित इलाकों के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स