Coronavirus Cases Update: रूस में कोरोना के 19,032 नए मामले दर्ज
रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,032 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 3,832,080 हो गई है.
मॉस्को, 31 जनवरी : रूस (Russia) में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,032 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 3,832,080 हो गई है. यहां के कोविड-19 (COVID-19) रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है. शनिवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, इस दौरान 512 लोगों की कोरोना से जानें गई हैं, जिसके साथ देश भर में मरने वालों का आंकड़ा 72,697 तक पहुंच गया है.
बयान के मुताबिक, अब तक 3,279,964 मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जिनमें से 24,502 पिछले 24 घंटों में रिकवर हुए हैं. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13 हजार नए मामले दर्ज, 127 संक्रमितों की हुई मौत
मॉस्को में 2,430 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 927,788 तक पहुंची है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

