देश

18 सितंबर आज का इतिहास: 1812 में इसी दिन मास्को के एक शहर में आग लगने से 12 हजार लोगों की हुई थी मौत, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है. 1812 में इसी दिन मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी. देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा जानें.

18 सितंबर आज का इतिहास: 1812 में इसी दिन मास्को के एक शहर में आग लगने से 12 हजार लोगों की हुई थी मौत, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
मास्को में आग (Photo Credits: Twitter)

18 सितंबर आज का इतिहास: साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है. 1812 में इसी दिन मास्को (Moscow) में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी.

देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़ें : 14 सितंबर आज का इतिहास: आजादी के बाद आज के दिन 1949 में हिंदी को मिला राजभाषा का दर्जा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने.

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे.

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया.

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की.

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार की मौत.

1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू.

1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला.

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत.

1947 : राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम को मंजूरी दी गई.

1950 : बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म.

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया.

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया.

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया.

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).