विदेश

पाकिस्तान सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान में 16 आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तान सेना का कहना है कि उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में शुरू किए गए आतंकवाद रोधी अभियान में नौ आतंकवादी मारे गए जबकि सात सैनिकों की भी मौत हो गई.

पाकिस्तान सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान में 16 आतंकवादियों को मार गिराया
इमरान खान और पाकिस्तानी आर्मी (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सेना का कहना है कि उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में शुरू किए गए आतंकवाद रोधी अभियान में नौ आतंकवादी मारे गए जबकि सात सैनिकों की भी मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने घरलामई और सपेरा कुनार में अभियान शुरू किया.

आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान में घुसपैठ की थी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि, जो आतंकवादी मारे गए हैं, वे कौन से आतंकवादी संगठन से संबद्ध थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).