अफगान हमले में 150 तालिबान आतंकियों सहित 180 मरे
बयान में कहा गया है कि तालिबान इन अबैध ड्रग्स से प्रतिदिन 10 लाख डॉलर की कमाई कर रहा था। मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमले में 68 ड्रग्स लैब ध्वस्त कर दिए गए और 150 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
काबुल. पश्चिमी अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम 150 तालिबान आतंकवादी और 30 नागरिक मारे गए। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन के अवैध ड्रग के कारोबार को ध्वस्त करने के लक्ष्य के साथ किए गए हमले में 150 संदिग्ध तालिबान आतंकी मारे गए। आतंकवादी संगठन द्वारा फराह प्रांत के बाकवा जिले में ड्रग्स की अवैध प्रयोगशाला चलाई जा रही थी, जिस पर दर्जनों बम गिराए गए।
बयान में कहा गया है कि तालिबान इन अबैध ड्रग्स से प्रतिदिन 10 लाख डॉलर की कमाई कर रहा था। मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमले में 68 ड्रग्स लैब ध्वस्त कर दिए गए और 150 तालिबान आतंकवादी मारे गए। यह भी पढ़े-ईरान ने अमेरिका की तालिबान के साथ वार्ता की निंदा की, कहा- वॉशिंगटन आतंकवादियों की भूमिका को कर रहा है बड़ा
नाटो और अमेरिकी सेना ने काबुल में इस आपरेशन पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। बाकवा के गर्वनर अब्दुल गफूर मुजाहिद ने कहा कि यद्यपि सभी हमले लक्ष्य पर किए गए, लेकिन तालिबान के अलावा 30 नागरिकों की भी मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, जिनका घर ड्रग लैब के नजदीक था।
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

