जापान में एनिमेशन स्टूडियो में संदिग्ध आगजनी हमले में 13 लोगों की हुई मौत, दर्जनों लोग घायल
जापान में एक एनीमेशन प्रोडक्शन कंपनी पर संदिग्ध आगजनी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. ख़बरों के अनुसार जानबूझकर आग लगाई गई लेकिन अभी इसके पीछे के मकसद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. घटना में 35 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है.
तोक्यो : जापान में एक एनीमेशन प्रोडक्शन (Animation Studio) कंपनी पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध आगजनी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. क्योतो शहर में स्थित इमारत जलकर राख हो गई. पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर आग लगाई गई लेकिन अभी इसके पीछे के मकसद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है.
आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि कई और लोग आग से बचने में नाकाम रहे. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भूतल और पहली मंजिल पर 12 लोग दम घुटने के कारण मृत मिले.’’ इससे पहले अधिकारियों ने आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी.
Toll in Japan suspected arson rises to 24: AFP news agency quotes Fire Department
— ANI (@ANI) July 18, 2019
यह भी पढ़ें :जापान में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि घटना में 35 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के वक्त इमारत में करीब 70 लोग मौजूद थे.
दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बचाव अभियान चल रहा है और हम अंदर फंसे पीड़ितों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.’’ पुलिस ने बताया कि वे आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं लेकिन यह एक संदिग्ध आगजनी हमला लग रहा है. क्योतो के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एक व्यक्ति ने कुछ तरल पदार्थ फेंका और आग लगा दी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

