अफगानिस्तान: पिछले 3 सप्ताह में तालिबान के हमलों में 120 अफगान नागरिकों की हुई मौत

अफगानिस्तान में पिछले तीन सप्ताह में तालिबान के हमलों में 120 नागरिक मारे गए हैं और 350 अन्य घायल हुए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय (ओएनएससी) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. 25 अप्रैल को ओएनएससी के आंकड़ों ने दर्शाया कि तालिबान ने दोहा में 29 फरवरी को शांति समजौता होने के बाद से रोज औसतन 55 हमले किए थे

ब्लास्ट | प्रतीकात्मक तस्वीर. (Photo credits: ANI)

काबुल, 17 मई: अफगानिस्तान (Afghanistan) में पिछले तीन सप्ताह में तालिबान के हमलों में 120 नागरिक मारे गए हैं और 350 अन्य घायल हुए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय (ओएनएससी) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. टोलो न्यूज के मुताबिक, ओएनएससी के प्रवक्ता जावेद फैसल ने शनिवार को कहा, "तालिबान और उनके समर्थकों द्वारा शुरू किए गए हमलों में रमजान के पवित्र महीने के दूसरे सप्ताह की तुलना में 33 फीसदी की वृद्धि दिखाई दी है."

इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बलों (एएनडीएसएफ) ने राष्ट्रपति अशरफ गनी के एक आदेश के बाद जवाबी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रोहुल्लाह अहमदजई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम दुश्मन की चौकियों पर कई शक्तिशाली हमले करने और उन्हें मानवीय स्तर पर बड़ा नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में अफगानिस्तान से सटी अपनी सीमाएं खोली

25 अप्रैल को ओएनएससी के आंकड़ों ने दर्शाया कि तालिबान ने दोहा में 29 फरवरी को शांति समजौता होने के बाद से रोज औसतन 55 हमले किए थे. इसने कहा कि तालिबान ने मार्च की शुरुआत से लेकर 19 अप्रैल तक 2,804 हमले किए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\