पाकिस्तान: सर्विस लाइन में घुसी पैसेंजर ट्रेन, मालगाड़ी से हुई टक्कर, हादसे में 10 की मौत 40 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना वल्हार स्टेशन पर तड़के चार बजे के आसपास घटी जब एक यात्री ट्रेन सर्विस लाइन में घुस गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई. प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

ट्रेन एक्सीडेंट (Photo Credits : File Photo)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अली नवाज मलिक ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि, यह दुर्घटना वल्हार स्टेशन पर तड़के चार बजे के आसपास घटी जब एक यात्री ट्रेन सर्विस लाइन में घुस गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई.

मलिक ने कहा, "10 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हैं, हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं तथा संख्या और बढ़ सकती है." प्रवक्ता ने दुर्घटना के पीछे 'मानवीय लापरवाही' और 'सिग्नल में आई समस्या' को वजह बताया. प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या के बाद बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीमों की बढ़ाई गई सुरक्षा

खान ने ट्विटर पर लिखा, "सादिकाबाद में रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ. घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रेलवे के बुनियादी ढांचे की दशकों से उपेक्षा और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्री से आपातकालीन कदम उठाने के लिए कहा गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड