एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान पुलिस अधिकारी रातों-रात बना करोड़पति, जानें कहां से बैंक खाते में आए इतने रुपये

पाकिस्तान के कराची शहर में एक पुलिस अधिकारी के बैंक खाते में एक अज्ञात स्रोत से 10 करोड़ रुपये आ गये, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया

Pakistan: पाकिस्तान पुलिस अधिकारी रातों-रात बना करोड़पति, जानें कहां से बैंक खाते में आए इतने रुपये
पाकिस्तान पुलिस अधिकारी

कराची, छह नवंबर पाकिस्तान के कराची शहर में एक पुलिस अधिकारी के बैंक खाते में एक अज्ञात स्रोत से 10 करोड़ रुपये आ गये, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया. कराची के बहादुराबाद पुलिस थाने के जांच अधिकारी यह जानकर हैरान रह गए कि उनके बैंक खाते में उनके वेतन समेत 10 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बुलेट-प्रूफ कारों में चलेंगे चीनी कामगार- रिपोर्ट

पुलिस अधिकारी आमिर गोपांग ने कहा, ‘‘मैं अपने खाते में इतना पैसा देख आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि इतना पैसा देखने की बात तो दूर, मेरे खाते में कुछ हजार रुपये से ज्यादा कभी भी नहीं आए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में तब पता चला जब बैंक ने मुझसे संपर्क किया और मुझे बताया कि मेरे खाते में 10 करोड़ रुपये हस्तांतरित हो गए हैं.’’

उन्होंने कहा कि उनके बैंक खाते पर रोक लगा दी गई थी और उनके एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ‘ब्लॉक’ कर दिया था, क्योंकि वे जांच कर रहे थे. इसी तरह की घटनाओं में लरकाना और सुक्कुर में, अन्य पुलिस अधिकारियों को भी उनके बैंक खातों में बड़ी रकम मिली थी.

लरकाना में, तीन पुलिस अधिकारियों को पता चला कि उनमें से प्रत्येक के खाते में पांच करोड़ रुपये हस्तांतरित हुए थे, जबकि सुक्कुर में एक पुलिस अधिकारी के खाते में इतनी ही राशि आई थी.

संपर्क करने पर लरकाना पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘तीनों पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी से इनकार किया है कि उनके खातों में बड़ी मात्रा में पैसा कैसे आया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).