Delhi Shocker: गाजीपुर इलाके में 11 साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को गाजीपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था. यह भी पढ़ें: UP Shocker: लखनऊ में नहर में मिले लापता नाबालिग जोड़े के शव

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, पीड़िता, जो एक सरकारी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है, ने कहा कि वह सुबह अपनी मौसी के घर गई थी, जो उसके घर के पास ही है. जब वह वापस आ रही थी, तो अपराधी उसे अपने घर में खींच ले गया। उसे नग्न कर दिया, और अनुचित शारीरिक हरकतें कीं.

पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान मो तकी अहमद के रूप में हुई है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कागज बाजार से पकड़ा गया है. अधिकारी ने कहा, अहमद उस घर का मालिक है, जहां हमला हुआ था, लेकिन इस समय वह सरिता विहार इलाके में रह रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा दिल्ली का स्टंटबाज, चलती बस का दरवाजा खोलकर बनाया था वीडियो; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Viral Video)

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा साउथ अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\