दिल्ली: पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, फेसबुक पर किया पोस्ट

दिल्ली के छतरपुर इलाके में 36 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की. महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 4 जनवरी: दिल्ली के छतरपुर इलाके में 36 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की. महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. साथ ही अपार्टमेंट के मकान मालिक ने भी पुलिस को बताया कि दंपति दरवाजा नहीं खोल रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था. पति-पत्नी जेवीटीएस गार्डन छातापुर एक्सटेशन में रहते थे.

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो चिराग शर्मा (37) और उनकी पत्नी रेणुका (36) दोनों बेहोश मिले. चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी. फर्श और दीवार पर खून फैला हुआ था. चिराग मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थीं. मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे.

यह भी पढ़ें: Farmer Dies by Suicide in MP: मध्य प्रदेश में किसान ने की आत्महत्या, कांग्रेस ने केंद्र से पूछा-आखिर कब जागोगे सरकार

डीसीपी साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने कहा, "चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी. उनका बच्चा नहीं है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे." दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को चिराग ने मृत घोषित कर दिया और रेणुका का अभी इलाज चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बेंगलुरु में युवती से धोखेबाजी: प्यार के जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा आरोपी गिरफ्तार

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट