WhatsApp इस साल भारत में पेमेंट सर्विस की करेगी शुरुआत
व्हाट्सएप के वैश्विक मामलों के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत भर में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है. भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है. दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.
नई दिल्ली : व्हाट्सएप (WhatsApp) के वैश्विक मामलों के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत भर में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है. मैसेजिंग ऐप (Messaging App) पिछले एक साल से करीब दस लाख उपयोगकर्ताओं के साथ अपनी भुगतान सेवाओं का परीक्षण कर रही है. भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है.
काथकार्ट ने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके मंच से रुपये भेजना संदेश भेजने जितना ही आसान हो. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि अगर उनकी कंपनी ऐसा करने में कामयाब रहती है तो इससे वित्तीय समावेश को गति देने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें : व्हाट्सएप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समय बिताना अच्छा, इन फंक्शन ने बनाया खास
व्हाट्सएप देश में भुगतान सेवा की शुरुआत करती है तो उसकी प्रतिस्पर्धा पेटीएम, फोनपे और गुगल पे जैसी कंपनियों से होगी. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी अन्य बाजारों में भी अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रही है. दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

