टेक

WhatsApp Important Feature: खास कॉन्टैक्ट के लिए इस तरह सेट करें कस्टमाइज नोटिफिकेशन टोन, अपनों से हो फौरन कनेक्ट

WhatsApp यूजर्स व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के लिए अलग रिंगटोन सेट कर सकते हैं.

WhatsApp Important Feature: खास कॉन्टैक्ट के लिए इस तरह सेट करें कस्टमाइज नोटिफिकेशन टोन, अपनों से हो फौरन कनेक्ट
व्हाट्सएप (Photo Credit : pixabay)

WhatsApp Tricks: WhatsApp यूजर्स व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के लिए अलग रिंगटोन सेट कर सकते हैं. दरअसल इस फीचर की जरूरत इसलिए महसूस होती है क्योंकि आजकल व्हाट्सऐप पर तमाम ग्रुप पर मैसेज आते रहते हैं इसके साथ ही अन्य दोस्त और परिजन भी मैसेज करते रहते हैं. ऐसे में चैट बॉक्स में ढेर सारे मैसेज हो जाते हैं और कई बार जरूरी मैसेज छूट जाते हैं. WhatsApp ग्रुप में कोई नहीं देख पाएगा आपका फोन नंबर, कमाल का है ये फीचर.

अगर आप भी इस कारण परेशान हैं तो आप जरूरी कॉन्टैक्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन सेट कर सकते हैं. ऐसे में आप जब भी जरूरी कॉन्टैक्ट से आपको मैसेज आ जाएगा तो आप आसानी से समझ जाएंगे. यहां हम आपको बता रहे हैं व्हाट्सऐप पर अलग से नोटिफिकेशन टोन कैसे सेट कर सकते हैं.

  • अपने फोन में WhatsApp ओपन करें.
  • अब जिस शख्स के लिए अलग नोटिफिकेशन सेट करना है उसके कॉन्टैक्ट पर क्लिक करके चैट बॉक्स खोलें.
  • अब ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट पर टैप करें और View Contact पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको कस्टम नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा. फिर यूज कस्टम नोटिफिकेशन के विकल्प को चुनें.
  • अब आप मैसेज और कॉल के लिए अलग नोटिफिकेशन चुन सकते हैं.
  • अलग-अलग ग्रुप के लिए भी आप इसी प्रोसेस को फॉलो करके नोटिफिकेशन कस्टमाइज कर सकते हैं.

इस प्रोसेस से आप किसी भी कॉन्टैक्ट या ग्रुप के लिए कस्टम नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं. इससे आपको उस व्यक्ति या ग्रुप से कोई मैसेज भेजेगा या कॉल करेगा तो आपको अलग नोटिफिकेशन टोन सुनाई देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).