WhatsApp Scam Alert Feature: अब फर्जी मैसेज की तुरंत मिलेगी चेतावनी, जानें कैसे काम करेगा नया स्कैम अलर्ट फीचर
WhatsApp का नया Scam Alert फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग के तहत चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. Meta इस दौरान फीचर की कार्यक्षमता और यूजर्स के फीडबैक का आकलन करेगा. सफल परीक्षण के बाद इसे सभी WhatsApp यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
WhatsApp Scam Alert Feature: ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग लिंक और फर्जी मैसेज के बढ़ते मामलों को देखते हुए Meta ने WhatsApp के लिए नया Scam Alert फीचर पेश किया है. यह एक वैकल्पिक (Optional) सुरक्षा फीचर है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को अनजान नंबरों से आने वाले संदिग्ध मैसेज की पहचान करने में मदद करना है. यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से समझौता किए बिना काम करेगा और यूजर्स को संभावित धोखाधड़ी से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा. यह भी पढ़ें: WhatsApp Scam Alert Feature: ठगी से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर, ऐसे करेगा फर्जी मैसेज की पहचान; जानें कैसे करता है काम
WhatsApp Scam Alert फीचर कैसे करेगा काम?
WhatsApp का नया Scam Alert फीचर ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग (On-device Machine Learning) तकनीक पर आधारित है. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले इसे मैन्युअली ऑन करना होगा. फीचर एक्टिव होने के बाद यह केवल उन मैसेज की जांच करेगा, जो ऐसे नंबरों से आएंगे जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं.
यह मॉडल मैसेज के बातचीत के पैटर्न, भाषा, संदिग्ध शब्दों और पहले रिपोर्ट किए गए फ्रॉड के तरीकों का विश्लेषण करेगा. यदि किसी मैसेज में धोखाधड़ी की आशंका होगी, तो चैट के अंदर "This message may be a scam" जैसी चेतावनी दिखाई देगी, जिससे यूजर सतर्क हो सके.
आपकी प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित
Meta का कहना है कि Scam Alert फीचर पूरी तरह यूजर के फोन पर ही काम करेगा. यानी किसी भी निजी चैट या मैसेज का डेटा WhatsApp, Meta या किसी तीसरे पक्ष के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा.
इसके अलावा, यदि किसी मैसेज पर Scam Alert दिखाई देता है, तो इसकी जानकारी केवल मैसेज प्राप्त करने वाले यूजर को ही होगी. मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को इस बारे में कोई सूचना नहीं मिलेगी.
Scam Alert मिलने पर क्या कर सकेंगे यूजर्स?
WhatsApp यूजर्स को Scam Alert मिलने के बाद कई विकल्प देगा.
Block और Report: यूजर संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक कर सकता है और चैट की रिपोर्ट भी कर सकता है.
Mark as Trusted: अगर किसी भरोसेमंद व्यक्ति के मैसेज पर गलती से Scam Alert आ जाता है, तो यूजर उस चैट को Trusted मार्क कर सकता है. इसके बाद उस नंबर के लिए भविष्य में चेतावनी नहीं दिखाई जाएगी.
Optional Sharing: यदि यूजर चाहे, तो Trusted मार्क करते समय आखिरी पांच मैसेज डेवलपर्स के साथ साझा कर सकता है, ताकि मशीन लर्निंग मॉडल को और बेहतर बनाया जा सके.
फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुआ फीचर
WhatsApp का नया Scam Alert फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग के तहत चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. Meta इस दौरान फीचर की कार्यक्षमता और यूजर्स के फीडबैक का आकलन करेगा. सफल परीक्षण के बाद इसे सभी WhatsApp यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.