टेक

Whatsapp New Feature: जल्द ही यूजर्स को आईओएस बीटा पर ग्रुप्स के लिए एक्सपायरी डेट सेट करने का फीचर दे सकता है व्हाट्सऐप

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर आईओएस बीटा के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को ग्रुप्स के लिए एक्सपायरी डेट निर्धारित करने की अनुमति देगा.

Whatsapp New Feature: जल्द ही यूजर्स को आईओएस बीटा पर ग्रुप्स के लिए एक्सपायरी डेट सेट करने का फीचर दे सकता है व्हाट्सऐप
WhatsApp ( Photo credit: Twitter/IANS)

सैन फ्रांसिस्को, 7 मार्च : कथित तौर पर आईओएस बीटा के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को ग्रुप्स के लिए एक्सपायरी डेट निर्धारित करने की अनुमति देगा. वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, नया विकल्प ग्रुप इंफो में उपलब्ध होगा. जब यह फीचर जारी किया जाएगा तो उपयोगकर्ता समाप्ति के विभिन्न विकल्पों जैसे कि एक दिन, एक सप्ताह या एक कस्टम तिथि में से चुन सकेंगे.

इसके अलावा, यदि उपयोगकर्ता अपना विचार बदलते हैं तो वे एक्सपायरी डेट को बदलने या हटाने में भी सक्षम होंगे जो पहले निर्धारित की गई थी. हालांकि, चुनाव व्यक्तिगत होगा और ग्रुप के अन्य प्रतिभागियों पर लागू नहीं होगा. यह फीचर उपयोगकर्ताओं को समय के साथ ग्रुप्स को प्रबंधित करने में मदद कर जगह बचाने के लिए एक अच्छे स्टोरेज टूल के रूप में काम करेगा. यह भी पढ़ें : Meta Layoffs: फेसबुक की पेरेंट कंपनी में नहीं रुक रहा छंटनी का सिलसिला, मेटा से फिर होगी हजारों कर्मचारियों की विदाई

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रुप्स के लिए एक एक्सपायरी डेट चुनने की क्षमता वर्तमान में विकास के अधीन है और भविष्य के अपडेट में जारी होने की उम्मीद है. इस बीच, पिछले हफ्ते, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस पर एक स्टिकर मेकर टूल रिलीज कर रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को स्टिकर बनाने के लिए थर्ड पार्टी के एप्लिकेशन की आवश्यकता को समाप्त करते हुए इमेजिस को स्टिकर में बदलने की अनुमति देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).