Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप लाया मैसेज गायब कर देने वाला टूल, 7 दिन की होगी लिमिट
व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर बहुप्रतीक्षित डिसएपैरिंग मैसेजेस को लॉन्च कर दिया है, जिसमें सात दिनों के अंदर ही सभी मैसेज अपने आप ही हट जाएंगे. वन-टू-वन कॉन्वर्सेशन में दोनों के पास ही इस फीचर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा होगी,
नई दिल्ली, 6 नवंबर: व्हाट्सएप (Whatsapp) ने गुरुवार को अपने एंड्रॉइड और आईओएस (Android and IOS) दोनों यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर बहुप्रतीक्षित डिसएपैरिंग मैसेजेस को लॉन्च कर दिया है, जिसमें सात दिनों के अंदर ही सभी मैसेज अपने आप ही हट जाएंगे. वन-टू-वन कॉन्वर्सेशन (One-to-One Conversation) में दोनों के पास ही इस फीचर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा होगी, जबकि किसी ग्रुप में बात करने के दौरान एडमिन के पास इस नए फीचर की कमान होगी. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, "हमारा मकसद व्हाट्सएप पर की गई बातचीत को यथासंभव व्यक्तिगत बनाए रखना है और इसी के चलते हम इस फीचर को पेश करने के लिए रोमांचित हैं."
फेसबुक के स्वामित्व वाली यह कंपनी सात दिन की सीमा के साथ इसकी शुरुआत करेगी, क्योंकि "इसमें मन में इस बात की शांति होगी कि आपस में हो रही बातचीत स्थायी नहीं है और आपस में हुई आखिरी बातचीत को याद रखने की भी एक वजह होगी."
यह भी पढ़ें: WhatsApp Down: व्हाट्सएप फिर हुआ डाउन, यूजर को नहीं दिख रहा टाइपिंग, ऑनलाइन और लास्ट सीन स्टेटस
वैश्विक तौर पर व्हाट्सअप के दो सौ करोड़ यूजर्स के बीच फीचर को इसी महीने शुरू किया जाएगा. भारत में इसका उपयोग 40 करोड़ से अधिक लोग करते हैं. इसके एक बार सक्रिय होते ही किसी एक व्यक्ति को या ग्रुप में भेजा गया संदेश सात दिनों के बाद अपने आप ही गायब हो जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

