Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें संभावित कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) भारत में अपना नया Vivo T5 5G स्मार्टफोन 2 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है. इस फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे.

Vivo T5 5G India Launch Confirmed for September 2:  स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) भारत में अपनी लोकप्रिय T-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन 2 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा.

लॉन्च के बाद यह डिवाइस प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वीवो इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ई-कॉमर्स साइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन, डिस्प्ले तकनीक और बैटरी से जुड़ी मुख्य जानकारियां सामने आ चुकी हैं.  यह भी पढ़े:   Vivo t4x 5G India Launch Date: दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स! वीवो T4x 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानें इस मिडरेंज स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस (Watch Video)

1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Vivo T5 5G में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन विजुअल अनुभव और स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलेगी.

प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो (MediaTek Dimensity 7500 Turbo) चिपसेट से लैस है. इसमें इंटीग्रेटेड NPU दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस जनरेटिव एआई (GenAI) फीचर्स को सपोर्ट करता है और जटिल कंप्यूटिंग टास्क को आसानी से पूरा करने में सक्षम है. यह फोन एंड्रॉइड पर आधारित ओरिजनओएस (OriginOS) पर रन करता है.

7.050mAh की दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी और पतला डिजाइन है. Vivo T5 5G में 7,050mAh की विशाल बैटरी दी गई है.

इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद, फोन की मोटाई महज 7.9 मिमी है. कंपनी का दावा है कि 7,000mAh से अधिक बैटरी क्षमता वाले सेगमेंट में यह सबसे पतले प्रोफाइल वाले स्मार्टफोन्स में से एक है. यह फोन 'स्काईलाइन डिजाइन' के साथ पेश किया जाएगा और ग्राहकों के लिए 'रॉयल ब्रॉन्ज' तथा 'सिल्वर ग्रीन' रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा.

Vivo T5 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस:

संभावित कीमत और उपलब्धता

हालांकि आधिकारिक रिटेल कीमतों का खुलासा 2 सितंबर को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में ही किया जाएगा, लेकिन टीजर और टेक इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक Vivo T5 5G को ₹34,999 से ₹49,999 के प्राइस ब्रैकेट के बीच पेश किया जा सकता है.

यह स्मार्टफोन अपर-मिड-रेंज कैटेगरी में अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा. 2 सितंबर को लॉन्च के दौरान फोन के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स, बैंक ऑफर्स और इंट्रोडक्टरी प्राइजिंग की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

Share Now