अगस्त में 47 प्रतिशत घटी अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की बिक्री, गैर-सौर और सौर नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की कम आपूर्ति जारी
अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की बिक्री अगस्त में 47 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4.3 लाख इकाई रही. इसकी अहम वजह आपूर्ति में कमी आना है. अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की खरीद-फरोख्त हर माह के अंतिम बुधवार को होती है. आईईएक्स के आंकड़ों के मुताबिक गैर-सौर और सौर नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की कम आपूर्ति जारी है. इसी तरह पीएक्सआईएल पर लिवाली बोलियां 3.39 लाख अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्र रही जबकि बिकवाली बोलियां 1.66 लाख प्रमाणपत्र की रहीं.
अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की बिक्री अगस्त में 47 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4.3 लाख इकाई रही. इसकी अहम वजह आपूर्ति में कमी आना है. पिछले साल इसी माह में इनकी बिक्री 8.19 लाख इकाई रही थी. देश में अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की खरीद-फरोख्त के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) और पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया (Power Exchange India Limited) काम कर रही हैं.
अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की खरीद-फरोख्त हर माह के अंतिम बुधवार को होती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आईईएक्स पर अगस्त में कुल 2.93 लाख और पीएक्सआईएल पर 1.37 लाख अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की बिक्री हुई जो पिछले साल इसी माह में क्रमश: 5.07 लाख और 3.12 लाख इकाई थी.
यह भी पढ़ें : अक्षय पात्र फाउंडेशन की 18वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचेंगे पीएम मोदी, बच्चों को परोसे जायेंगे मिड-डे मील
आईईएक्स के आंकड़ों के मुताबिक गैर-सौर और सौर नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की कम आपूर्ति जारी है. खरीद फरोख्त के दौरान इनकी लिवाली बोलियां इनकी बिकवाली बोलियों को पार कर गयीं. इनके लिए 12.03 लाख लिवाली बोलियां आयीं जबकि बिकवाली बोलियां 3.46 लाख रहीं. इसी तरह पीएक्सआईएल पर लिवाली बोलियां 3.39 लाख अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्र रही जबकि बिकवाली बोलियां 1.66 लाख प्रमाणपत्र की रहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

