एजेंसी न्यूज

Chandrayan 3: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा के स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग

हरियाणा के स्कूलों में छात्रों को प्रेरित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार शाम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी दी।

Chandrayan 3: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा के स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग
(Photo Credit : Twitter/ISRO)

चंडीगढ़, 23 अगस्त : हरियाणा के स्कूलों में छात्रों को प्रेरित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार शाम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़े:  Chandrayaan-3 Landing Live Streaming: मोबाइल पर देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग, ऐतिहासिक पल के बनें गवाह

पाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "हरियाणा के स्कूलों के छात्र चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है," मंत्री ने कहा, "यह हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धि है. यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और दुनिया की नजर इस पर है. इसलिये, हम चाहते हैं कि हमारे छात्र इस क्षण को देखें." उन्होंने कहा, "जब युवा छात्र इसका सीधा प्रसारण देखेंगे, तब निश्चित रूप से वे प्रेरित होंगे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा."

पाल ने कहा कि भारत एक उभरती ताकत है और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है. चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है. 600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने के लिए आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर लिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).