Chandrayaan 2: इसरो चीफ के सिवन ने कहा- विक्रम लैंडर से कोई संपर्क नहीं, ऑर्बिटर कर रहा है अपना काम, अब गगनयान मिशन हमारी प्राथमिकता

इसरो के चीफ के सिवन ने शनिवार को बताया, हम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में सफल नहीं हो पाए. के सिवन ने कहा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही और अच्छी तरह से काम कर रहा है.

इसरो चीफ के सिवन (File Photo)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ के सिवन (K Sivan) ने शनिवार को बताया, हम विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से संपर्क स्थापित करने में सफल नहीं हो पाए. के सिवन ने कहा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही और अच्छी तरह से काम कर रहा है. उन्होंने बताया ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स हैं और प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट अपना काम कर रहा है. ये सभी उस काम को बिल्कुल उसी तरह कर रहे हैं जैसा प्लान किया गया था. इसरो चीफ ने कहा अब हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है. उन्होंने बताया कि ऑर्बिटर ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है और वैज्ञानिक उन्हें देख रहे हैं. इसरो का फोकस अब मिशन गगनयान है.

शनिवार तड़के से चांद पर रात शुरू हो गई है. इसकी के साथ लैंडर 'विक्रम' से सपंर्क की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो गई हैं. लैंडर का जीवनकाल चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के बराबर है. 7 सितंबर को तड़के 'सॉफ्ट लैंडिंग' में असफल रहने पर चांद पर गिरे लैंडर का जीवनकाल शनिवार को खत्म हो गया. सात सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चांद का एक दिन पूरा होने के बाद शनिवार तड़के पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह को रात अपने आगोश में ले लेगी.

यह भी पढ़ें- ISRO प्रमुख के सिवन बोले- चंद्रयान 2 नाकाम नहीं, तय समय पर होंगे गगनयान समेत बाकी मिशन, PM मोदी के भाषण ने बढ़ाया हौसला. 

अब गगनयान मिशन हमारी प्राथमिकता-

दरअसल, सात सितंबर को 'सॉफ्ट लैंडिंग' की प्रक्रिया के दौरान अंतिम क्षणों में 'विक्रम' का संपर्क टूट गया था. भारत को भले ही चांद पर विक्रम लैंडर की 'सॉफ्ट लैंडिंग' में सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन ऑर्बिटर शान से चांद के चक्कर लगा रहा है. अगर इसरो को इस 'सॉफ्ट लैंडिंग' में सफलता मिलती तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर कदम रखने चौथा देश बन जाता, साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव में कदम रखने वाला भारत पहला देश होता.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड