Chandrayaan 2: ISRO चीफ के सिवन ने कहा- चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला, ऑर्बिटर ने क्लिक की थर्मल इमेज
इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि 'हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है.'
ISRO को लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चल गया है. इसरो चीफ के सिवन (K Sivan) ने बताया कि 'हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है.' हालांकि सिवन ने यह स्पष्ट किया है कि लैंडर विक्रम से अभी तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है. इसकी कोशिशें लगातार जारी हैं. इसरो चीफ ने कहा हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा. इसरो चीफ का कहना है कि ऑर्बिटर की मदद से लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता चल पाया है.'
बता दें कि शनिवार तड़के लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने संपर्क टूटने का ऐलान करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का काम प्लानिंग के मुताबिक था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया.
चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला-
Indian Space Research Organisation (ISRO) Chief, K Sivan to ANI:We've found the location of #VikramLander on lunar surface&orbiter has clicked a thermal image of Lander. But there is no communication yet. We are trying to have contact. It will be communicated soon. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/1MbIL0VQCo
— ANI (@ANI) September 8, 2019
इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर उतर रहा था और लक्ष्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका काम सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है.' मिशन चंद्रयान 2 में आयी बाधा के बाद के इसरो प्रमुख सिवन भावुक हो गये जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गये जिसपर पीएम मोदी (PM Modi) भी भावुक हो गए और उन्होंने के सिवन को गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

