टेक

SBI Loan: एसबीआई ने ग्राहकों को दिया झटका! कर्ज लेना हुआ महंगा

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार से अपनी बेंचमार्क सीमांत लागत ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत से 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी.

SBI Loan: एसबीआई ने ग्राहकों को दिया झटका! कर्ज लेना हुआ महंगा
SBI- Photo Credit: FB

SBI Loan:  देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार से अपनी बेंचमार्क सीमांत लागत ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत से 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी. बैंक के इस कदम से एमसीएलआर आधारित ऋणों की ब्याज दरों में भी इजाफा होगा. एक महीने के ऋण पर एमसीएलआर 0.05 प्रतिशत बढ़कर 8.35 प्रतिशत हो गई है. तीन महीने की अवधि के ऋण पर यह 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.40 फीसदी पर है. छह महीने, एक साल और दो साल के ऋण के लिए एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमशः 8.75 प्रतिशत, 8.85 प्रतिशत और 8.95 प्रतिशत कर दी गई है. यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: 17 जुलाई को मुहर्रम पर बंद रहेगा शेयर मार्केट, NSE-BSE में नहीं होगी कोई व्यापारिक गतिविधि

तीन साल के ऋण के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह अब 9 प्रतिशत होगी. इससे पहले जून में भी एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. एमसीएलआर न्यूनतम ब्याज दर है जिससे कम पर बैंक ऋण नहीं दे सकता. ज्यादातर कॉर्पोरेट ऋण एमसीएलआर आधारित होते हैं जबकि खुदरा ऋण रेपो दर पर आधारित होते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. आम तौर पर ब्याज दरों के मामले में दूसरे बैंक एसबीआई का अनुसरण करते हैं. इस कारण अब दूसरे बैंकों के कर्ज भी महंगे होने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).