Samsung ने भारतीय छात्रों को सशक्त बनाने के लिए लॉन्च किया 'Back to School' कैम्पेन

कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर घर से ऑनलाइन पढ़ाई करने के नियम का विस्तार किया गया है, ऐसे में सैमसंग ने शनिवार को भारत में 'बैक टू स्कूल' कैम्पेन ऐलान किया.

सैमसंग (Photo Credit-Twitter)

गुरुग्राम, 10 अप्रैल : कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर घर से ऑनलाइन पढ़ाई करने के नियम का विस्तार किया गया है, ऐसे में सैमसंग ने शनिवार को भारत में 'बैक टू स्कूल' कैम्पेन ऐलान किया. इसके तहत किफायती दर पर गैलेक्सी टैबलेट्स का इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स सहित टीचर्स पढ़ाने के एक नए और बेहतर अनुभव का आनंद उठा पाएंगे. कंपनी ने कहा कि उनकी तरफ से यह ऑफर गैलेक्सी टैब एस6 लाइट, गैलेक्सी टैब ए7, गैलेक्सी टैब एस7 और गैलेक्सी टैब एस7 प्लस पर उपलब्ध है.

सैमसंग इंडिया में टैबलेट्स बिजनेस के निदेशक मधुर चतुर्वेदी ने कहा, "'बैक टू स्कूल' कैम्पेन के साथ हमारा मकसद किफायती ई-लर्निग टूल्स की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए शिक्षा में योगदान देने का है ताकि वे स्मार्ट लर्निग का लाभ उठा सके." सैमसंग डॉट कॉम पर सैमसंग स्टूडेंट एडवांटेज के माध्यम से इस कैम्पेन के एक हिस्से के रूप में टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों को गैलेक्सी टैब एस7 प्लस, गैलेक्सी टैब एस7, गैलेक्सी टैब एस6 लाइट और गैलेक्सी टैब ए7 पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक अधिक डिस्काउंट दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A Series: सैमसंग ने अमेरिका में नई गैलेक्सी ए सीरीज लॉन्च की

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सैमसंग स्टूडेंट एडवांटेज पर लॉगिन करने के लिए टीचर्स और स्टूडेंट्स अपने आधिकारिक स्कूल या कॉलेज ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं या सैमसंग के ऑफिशियल स्टूडेंट आईडी वेलिडेशन पार्टनर, स्टूडेंट आइडेंटिफाई के माध्यम से अपने परिचय पत्र का सत्यापन करा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड