सैमसंग बुधवार को भारत में गैलेक्सी ए 71 लॉन्च करेगा

सैमसंग भारत में बुधवार को अपना प्रीमियम गैलेक्सी ए 71 स्मार्टफोन लगभग 30,000 रुपये में लांच करेगा, जो सिर्फ प्रीमियम डिवाइस है. सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि 4,500 मेह की बैटरी से लैस गैलेक्सी ए 71, 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच होगा.

सैमसंग (Photo Credit-Twitter)

नई दिल्ली: सैमसंग भारत में बुधवार को अपना प्रीमियम गैलेक्सी ए 71 स्मार्टफोन लगभग 30,000 रुपये में लांच करेगा, जो सिर्फ प्रीमियम डिवाइस है. सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि 4,500 मेह की बैटरी से लैस गैलेक्सी ए 71, 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच होगा. सैमसंग इंडिया के मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए बड़े पैमाने पर गैलेक्सी ए सीरीज भारत में बिक्री का एक बड़ा हिस्सा है.

सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में अपना पहला गैलेक्सी ए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए 51 लॉन्च किया था. गैलेक्सी ए 71 में 64 मेगा पिक्सल मुख्य कैमरा के साथ एक क्वाड कैमरा होगा, जिसका संचालन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर द्वारा किया जा रहा है.

सैमसंग गैलेक्सी ए 71 में कुछ उपयोगी 'मेक फॉर इंडिया' फीचर लाने की संभावना है. इस फीचर को बेंगलुरू स्थित सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट में विकसित किया गया है जो दक्षिण कोरिया के बाहर की सबसे बड़ी अनुसंधान और विकास का केंद्र है.

यह भी पढ़ें- Samsung Foldable Phone: सैमसंग ने लॉन्च किया शानदार फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

इसी साल साउथ कोरिया टेक ने गैलेक्सी ए51 लांच किया था. 24 फरवरी से सैमसंग गैलेक्सी ए71 की बिक्री सभी रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शुरू हो जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड