टेक

सैमसंग गैलेक्सी नोट-10 और नोट-10प्लस पर मिल रहा 6 हजार का अपग्रेड बोनस

दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी नोट-10 और गैलेक्सी नोट-10प्लस स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को छह हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस देने की घोषणा की है. इसी के साथ प्रीपेड वोडाफोन उपभोक्ताओं को 255 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज करने पर 18 महीने के लिए डबल डेटा मिल सकता है. वोडाफोन उपभोक्ताओं को इससे 4,600 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

सैमसंग गैलेक्सी नोट-10 और नोट-10प्लस पर मिल रहा 6 हजार का अपग्रेड बोनस
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10प्लस (Photo Credits: IANS)

गुरुग्राम : दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी नोट-10 और गैलेक्सी नोट-10प्लस स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को छह हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस देने की घोषणा की है. यह नया ऑफर 30 सितंबर तक वैध है. एचडीएफसी क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए ऑफलाइन इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है.

यह अपग्रेड बोनस 100प्लस सैमसंग, अन्य एंड्राएड और आईओएस डिवाइस पर लागू होगा. इसके अलावा रिलायंस जियो भी इस स्मार्टफोन की खरीद पर 4,999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर दो साल के लिए डबल डाटा का लाभ दे रहा है. मतलब प्रीपेड उपभोक्ताओं को 14,997 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी ने की नोट 10 और नोट 10 प्लस लांच करने की घोषणा, उपभोक्ता 22 अगस्त तक कर सकते हैं प्री-बुकिंग

इसी के साथ प्रीपेड एयरटेल उपभोक्ता 18 महीने के लिए डबल डेटा प्राप्त कर सकते हैं. अगर उपभोक्ता 249 रुपये (2 जीबी/दिन) 299 रुपये (2.5 जीबी/दिन) और 349 रुपये के (3 जीबी/दिन) के किसी रिचार्ज प्लान के साथ रिचार्ज करते हैं तो उन्हें इसका फायदा मिलेगा. इन प्लान से उन्हें 6,300 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है.

इसी के साथ प्रीपेड वोडाफोन उपभोक्ताओं को 255 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज करने पर 18 महीने के लिए डबल डेटा मिल सकता है. वहीं पोस्टपेड उपभोक्ता 499 रुपये का प्लान विकल्प चुनकर दोहरा डेटा प्राप्त कर सकते हैं. वोडाफोन उपभोक्ताओं को इससे 4,600 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).