गैलेक्सी M30s अगले महीने होगा लांच, यह हो सकती है कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस अगले महीने लांच होगा, जिसमें 6,000 एमएएच की विशाल बैटरी और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और इसकी कीमत 15,000-20,000 रुपये होगी. गैलेक्सी एम10एस जहां बड़े सुपर एमोलेड स्क्रीन, बेहतर कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा. गैलेक्सी एम30एस अन्य गैलेक्सी एम सीरीज के डिवाइसेज की तरह ही अमेजन पर उपलब्ध होंगे.
गुरुग्राम : सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) एम30एस अगले महीने लांच होगा, जिसमें 6,000 एमएएच की विशाल बैटरी और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और इसकी कीमत 15,000-20,000 रुपये होगी. उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सैमसंग त्योहारी सीजन से पहले गैलेक्सी एम स्मार्टफोन के दो और वेरिएंट लांच करेगी.
गैलेक्सी एम10एस जहां बड़े सुपर एमोलेड स्क्रीन, बेहतर कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा. वहीं, गैलेक्सी एम30 के एक नए वेरिएंट को भी लांच किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इतने बड़े बैटरी के साथ स्मार्टफोन उद्योग में पहली बार प्रतिस्पर्धी कीमत पर कोई डिवाइस लांच किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी ने की नोट 10 और नोट 10 प्लस लांच करने की घोषणा, उपभोक्ता 22 अगस्त तक कर सकते हैं प्री-बुकिंग
गैलेक्सी एम30एस अन्य गैलेक्सी एम सीरीज के डिवाइसेज की तरह ही अमेजन पर उपलब्ध होंगे. सैमसंग ने भारत में 20 लाख गैलेक्सी एम स्मार्टफोन की बिक्री की है. गैलेक्सी एम30एस में नया एक्सीनोस प्रोसेसर होगा, जोकि गैलेक्सी एम सीरीज में पहली बार लांच किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

