टेक

Delhi: X के प्रीमियम यूजर्स और सेवाओं का पेमेंट करनेवाले अब लंबे पोस्ट भी ट्विटर पर कर सकते है शेयर

नई दिल्ली: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने शुक्रवार को 'आर्टिकल्स' पेश किया, जो इस प्लेटफ़ॉर्म पर लंबे प्रारूप में लिखित सामग्री शेयर करने का एक नया तरीका है.

Delhi: X के प्रीमियम यूजर्स और सेवाओं का पेमेंट करनेवाले अब लंबे पोस्ट भी ट्विटर पर कर सकते है शेयर
Credit - Latestly.Com

नई दिल्ली: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने शुक्रवार को 'आर्टिकल्स' पेश किया, जो इस प्लेटफ़ॉर्म पर लंबे प्रारूप में लिखित सामग्री शेयर करने का एक नया तरीका है.

प्रीमियम यूजर्स व एक्स की सेवाओं के लिए भुगतान करने वाले अब इस प्लेटफ़ॉर्म पर स्टाइलिस्ड टेक्स्ट, एम्बेडेड छवियों और वीडियो के साथ लेख पोस्ट कर सकते हैं.

कंपनी ने एक बयान में कहा,“आर्टिकल एक्स पर लंबे प्रारूप में लिखित सामग्री को शेयर करने का एक नया तरीका है। आर्टिकल प्रकाशित करना प्रीमियम+ यूजर्स और सत्यापित संगठनों तक सीमित एक सुविधा है.” यह भी पढ़े :Flipkart की क्विक-कॉमर्स कोरोबार में कदम रखने की योजना

टेक्स्ट के अलावा, लेखों में चित्र, वीडियो, जीआईएफ, पोस्ट और लिंक शामिल हो सकते हैं.

आप टेक्स्ट को शीर्षकों, उपशीर्षकों, बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, इंडेंटेशन, संख्यात्मक और बुलेटेड सूचियों के साथ भी दे सकते हैं.

लेख लिखने के लिए, एक्सडॉटकॉम पर साइड नेविगेशन में लेख टैब पर जाएं, लिखें पर क्लिक करें और जब आप तैयार हों, तो प्रकाशित करें.

फिर आपका लेख टैब पर आपकी प्रोफ़ाइल पर लाइव होगा. सोशल मीडिया नेटवर्क ने कहा कि आप लेख को प्रकाशित करने के बाद संपादित भी कर सकते हैं और पूरी तरह से हटा भी सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).