टेक

Paytm UPI Lite: रोजमर्रा के पेमेंट के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, यहां जानें क्या है तरीका

पेटीएम यूपीआई लाइट उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अक्सर किराने का सामान खरीदने, पार्किंग के लिए भुगतान करने या दैनिक आवागमन किराए का भुगतान करने जैसे छोटे भुगतान करते रहते हैं.

Paytm UPI Lite: रोजमर्रा के पेमेंट के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, यहां जानें क्या है तरीका

नई दिल्ली: पेटीएम (Paytm) का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वे अब उन उपयोगकर्ताओं को स्थानांतरित करने के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो कम मूल्य के रोजमर्रा के भुगतान के लिए वॉलेट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. पेटीएम यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट के रूप में कार्य करता है, जिसमें यूजर्स आसानी से वॉलेट में पैसे जमा कर पाएंगे और चलते-फिरते आसानी से पेमेंट कर पाएंगे.पेटीएम यूपीआई लाइट में पेमेंट के लिए पिन की आवश्यकता नहीं होगी.

पेटीएम यूपीआई लाइट उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अक्सर किराने का सामान खरीदने, पार्किंग के लिए भुगतान करने या दैनिक आवागमन किराए का भुगतान करने जैसे छोटे भुगतान करते रहते हैं. इसका एक फायदा यह भी है कि इससे आपके अकाउंट स्टेटमेंट में बहुत सारे छोटे-छोटे अमाउंट नहीं दिखेंगे.

जानें कैसे करेगा काम

  • यूपीआई लाइट वॉलेट को शुरू करने के लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप पर जाएं.
  • यहां आपको 'UPI Lite: Acivate' का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद यूपीआई लाइट में जिस बैंक खाते का आप उपयोग करना चाहते हैं, उसका चयन करें.
  • इसके बाद अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में राशि जमा करें.
  • अब आप आसानी से भुगतान करने के लिए यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • UPI Lite Wallet में एक बार में 2,000 रुपये जोड़ सकते हैं और दिन में अधिकतम दो बार राशि जमा कर सकते हैं.

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "हम वॉलेट को एक काफी महत्वपूर्ण भुगतान प्रणाली के तौर पर देख रहे हैं. पेटीएम लाइट इस अनुभव को और बढ़ाता है. पेटीएम लाइट यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है और इसके माध्यम से लोकल स्टोर, दुकानों आदि पर रोजमर्रा के भुगतान को आसानी से किया जा सकता है. हम एनपीसीआई के साथ साझेदारी में भारत के हर कोने में यूपीआई इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).