टेक

इन खास फीचर्स के साथ लांच हुआ पैनासोनिक का एलुगा Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने बुधवार को दो नए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) संचालित स्मार्टफोन्स - एलुगा जेड1 और जेडप्रो लांच किए, जिसकी कीमत क्रमश: 14,490 रुपये और 17,490 रुपये रखी गई है.

इन खास फीचर्स के साथ लांच हुआ पैनासोनिक का एलुगा Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन
स्मार्टफोन (Photo Credit-PIXABAY)

नई दिल्ली: जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने बुधवार को दो नए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) संचालित स्मार्टफोन्स - एलुगा जेड1 और जेडप्रो लांच किए, जिसकी कीमत क्रमश: 14,490 रुपये और 17,490 रुपये रखी गई है. पैनासोनिक इंडिया ने एक बयान में कहा कि एलुगा जेड1 और जेड1प्रो में क्रमश: 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया गया है.

दोनों फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर के साथ ड्युअल सिम दिया गया है और ये एंड्रायड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.

इन स्मार्टफोन्स में 6.19 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 2.5 कव्र्ड मेटल डिजायन दिया गया है, साथ में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी खंड) पंकज राणा ने बताया, "नई एलुगा जेड1 और जेड1प्रो को प्रौद्योगिकी के जानकार यूजर्स को ध्यान में रख कर बनाया गया है."

नई एलुगा जेड1 और जेड1 प्रो में 13 प्लस 2 मेगापिक्सल का एआई-संचालित ड्युअल पिछला कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा फ्लैश के साथ है.

पैनासोनिक इंडिया ने कहा कि नए डिवाइसेज में अर्बो हब दिया गया है, जो एक प्लेटफार्म पर कई एप्स और सेवाएं मुहैया कराते हैं तथा यह एई और मशीन लर्निग का उपयोग करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).