स्नैपडील को 85 प्रतिशत त्यौहारी बिक्री छोटे शहरों से आने की उम्मीद
ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील को अपनी आने वाली त्यौहारी सेल में 85 प्रतिशत बिक्री मांग छोटे शहरों से आने की उम्मीद है. कंपनी की पहली त्यौहारी सेल 29 सितंबर से शुरू होकर छह अक्टूबर तक चलेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उसकी दो और सेल आएंगी जो अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी.
नयी दिल्ली. ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील को अपनी आने वाली त्यौहारी सेल में 85 प्रतिशत बिक्री मांग छोटे शहरों से आने की उम्मीद है. कंपनी की पहली त्यौहारी सेल 29 सितंबर से शुरू होकर छह अक्टूबर तक चलेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उसकी दो और सेल आएंगी जो अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी.
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की सेल स्नैपडील के दूसरे संस्करण के अनुरूप है. इसे दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों के ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह भी पढ़े-शॉपक्लूज के अधिग्रहण से पीछे हट सकती है ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील
छोटे शहरों और मध्यम वर्गीय ग्राहकों की मांग जिस तरह बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए हमें बाजार में वृद्धि की अच्छी उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

