नई दिल्ली: भारत में सेल्स और सपोर्ट टीम से OLX ने की 250 कर्मियों की छंटनी

सेकेंड हैंड सामानों की बिक्री के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म ओएलएक्स ने भारत में 250 लोगों की छंटनी की है और ऐसा संगठन की रणनीति में बदलाव के एक हिस्से के रूप में किया गया है. इस छंटनी से प्रभावित होने वाले अधिकतर कर्मचारी सेल्स और सपोर्ट टीम से हैं. भारत में 250 लोगों की छंटनी पर ओएलएक्स के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बेहद ही मुश्किल घड़ी है.

ओएलएक्स (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: सेकेंड हैंड सामानों की बिक्री के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म ओएलएक्स (OLX) ने भारत में 250 लोगों की छंटनी की है और ऐसा संगठन की रणनीति में बदलाव के एक हिस्से के रूप में किया गया है. इस छंटनी से प्रभावित होने वाले अधिकतर कर्मचारी सेल्स और सपोर्ट टीम से हैं. ओएलएक्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को आईएएनएस संग हुई बातचीत में कहा, "अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करते हुए हमने पिछले हफ्ते कुछ नई रूपरेखा के निर्माण का फैसला लिया, जिससे सेल्स और सपोर्ट टीम से हमारे 250 सहकर्मी प्रभावित हुए हैं."

साल 2009 में भारत आए ओएलएक्स का कहना है कि भारत के बाजार में इसने काफी निवेश किया है और निरंतर विकास के लिए ये प्रतिबद्ध हैं और साथ ही स्थानीय रूप से ये निवेश करना जारी रखेंगे ताकि अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिला सकें. भारत में 250 लोगों की छंटनी पर ओएलएक्स के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बेहद ही मुश्किल घड़ी है.

यह भी पढ़ें: AMU कैंपस में खड़े वायुसेना के फाइटर प्लेन को बेचने के लिए OLX पर डाला ऐड, मचा हड़कंप

हमारी प्राथमिकता इस प्रक्रिया को सुचारू व कर्मियों के प्रति सम्माननीय ढंग से व्यवस्थित करना है. उन्होंने आगे कहा, "हम ओएलएक्स और प्रोसस में कुछ के लिए अवसर खोजने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं. कंपनी की तरफ से प्रभावित कर्मियों को यथार्थ क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी और साथ ही बदलाव की इस घड़ी से होकर गुजरने के दौरान उन्हें पर्याप्त समर्थन भी दिया जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Record And Milestone: न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा टाइटल अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगी वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया को लेकर सौरव गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप; देखें VIDEO

\