डिजिटल इंडिया की रफ्तार बढ़ी! Jio के 5G नेटवर्क से जुड़े 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, कुल कस्टमर्स की संख्या 47 करोड़ के पार
रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से नौ करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ गए हैं. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसके कुल ग्राहकों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है.
नयी दिल्ली, 19 जनवरी: रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से नौ करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ गए हैं. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसके कुल ग्राहकों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है.
रिलायंस जियो ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) के नतीजे जारी करते हुए कहा कि जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 31.5 प्रतिशत बढ़कर 38.1 अरब जीबी हो गई है.
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘देश भर में उपलब्ध रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहकों की संख्या करोड़ से अधिक हो गयी है.’’
रिलायंस जियो के कुल डेटा ट्रैफिक का करीब एक चौथाई जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर आ गया है. इस हिसाब से नौ अरब जीबी से अधिक का ‘डेटा ट्रैफिक लोड’ अब जियो का 5जी नेटवर्क संभाल रहा है.
कंपनी ने बताया कि रिलायंस जियो पर बात करने का समय भी बढ़कर 1.37 लाख करोड़ मिनट हो गया है.
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, “जियो ने दुनिया का सबसे तेजी से 5जी का क्रियान्वयन पूरा कर लिया है और अब यह पूरे भारत में उपलब्ध है...अगली पीढ़ी के नेटवर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सभी ग्राहक समूहों के लिए विशेष रूप से निर्मित उत्पादों में जियो का निवेश आने वाले वर्षों में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करेगा.''
रिलायंस की दूरसंचार एवं डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 11.6 प्रतिशत बढ़कर 5,445 करोड़ रुपये रहा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

