Microsoft ने Oyo में 50 लाख डालर का निवेश किया
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन ने ओयो में 50 लाख डालर (करीब 37 करोड़ रुपये) का निवेश किया है. यह निवेश इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों के निजी आवंटन के जरिये किया गया है.
नयी दिल्ली, 21 अगस्त : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन (Microsoft Corporation) ने ओयो में 50 लाख डालर (करीब 37 करोड़ रुपये) का निवेश किया है. यह निवेश इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों के निजी आवंटन के जरिये किया गया है. आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने एक नियामकीय सूचना में यह कहा है.
इसमें कहा गया है कि ओयो रूम्स होटल श्रृंखला को चलाने वाली कंपनी आरेवेल स्टेज प्रा. लि. की 16 जुलाई को हुई असाधारण आम बैठक में कंपनी के एफ2 अनिवार्य परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों और इक्विटी शेयरों को निजी आवंटन के आधार पर माइक्रोसॉफ्ट कापोर्रेशन को कुल मिलाकर 4,971,650 डालर के समान रुपये में जारी करने को मंजूरी दी गई. यह भी पढ़ें : वनप्लस 9 आरटी स्मार्टफोन अक्टूबर में भारत और चीन में किया जाएगा पेश : रिपोर्ट
सौदे के तहत ओयो 10 रुपये अंकित मूल्य के पांच इक्विटी शेयर 58,490 अमेरिकी डालर के बराबर के भारतीय रुपये के इश्यू मूल्य पर जारी करेगी. इसके अलावा एफ2 श्रृंखला के 100 रुपये अंकित मूल्य वाले 80 सीसीसीपीएस 58,490 डालर प्रति सीरीज एफ2 मूल्य के बराबर रूपये में जारी करने को भी मंजूरी दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

