टेक

लोकसभा चुनाव 2019: फेसबुक पर अप्रैल में बढ़े राजनीतिक विज्ञापन, इतनें करोड़ हुए खर्च

राजनीतिक दलों और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाले लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण से पहले सोशल मीडिया पर विज्ञापन बढ़ा दिए हैं. फेसबुक एड लाइब्रेरी द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है....

लोकसभा चुनाव 2019: फेसबुक पर अप्रैल में बढ़े राजनीतिक विज्ञापन, इतनें करोड़ हुए खर्च
फेसबुक (Photo Credit- Pixabay)

नई दिल्ली: राजनीतिक दलों और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाले लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण से पहले सोशल मीडिया पर विज्ञापन बढ़ा दिए हैं. फेसबुक एड लाइब्रेरी द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अप्रैल के पहले 20 दिनों में भारतीयों द्वारा करीब 7 करोड़ रुपये के राजनीतिक विज्ञापन चलाए गए, जबकि फरवरी-मार्च की अवधि में इन प्लेटफार्म्स पर करीब 10 करोड़ रुपये की रकम राजनीतिक विज्ञापन पर खर्च किए गए.

फेसबुक की एड लाइब्रेरी एक सर्चेबल डेटाबेस हैं, जिसमें राजनीति से संबधित विज्ञापन और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चलने वाले राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगियों ने फेसबुक पर सबसे ज्यादा विज्ञापन दिए. भाजपा के आधिकारिक पेज ने कुल 1.3 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए, जिसमें 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कुल 44.32 लाख रुपये के विज्ञापन दिए गए.

यह भी पढ़ें: आठ धमाकों से दहला श्रीलंका: पूरे देश में कर्फ्यू, फेसबुक- WhatsApp अस्थायी रूप से ब्लॉक, दो दिन तक सभी स्कूल बंद

फेसबुक पर कांग्रेस के आधिकारिक पेज ने फरवरी-अप्रैल (20 अप्रैल तक) में 56.69 लाख रुपये के विज्ञापन दिए. हालांकि राजनीतिक दलों के समर्थकों ने राजनीतिक दलों की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन में सबसे अधिक खर्च किया.

उदाहरण के लिए भाजपा समर्थक पेज - भारत के मन की बात (2.33 करोड़ रुपये), माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी (1.08 करोड़ रुपये), और नेशन विथ नमो (1.20 करोड़ रुपये) समेत अन्य ने कांग्रेस के समर्थकों की तुलना में कहीं अधिक रकम खर्च की. इसी प्रकार से कांग्रेस समर्थक पेज - बंदे में है दम ने 2.59 लाख रुपये खर्च किए, जबकि इंडियन यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 6.52 लाख रुपये खर्च किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).