टेक

Instagram हटाएगा एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब

फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम अपने एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब हटाने की तैयारी कर रहा है। फोटो व वीडियो साझा करने के लोकप्रिय माध्यम इंस्टाग्राम के एक्टिविटी फीड में यह पता चलता है कि दोस्तों को कौन सी पोस्ट पसंद आ रही है, किस पोस्ट पर वह टिप्पणी कर रहे हैं और किसे फॉलो कर रहे हैं.

Instagram हटाएगा एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब
इंस्टाग्राम (Photo Credit: Pixabay)

सैन फ्रांसिस्को. फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम अपने एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब हटाने की तैयारी कर रहा है। फोटो व वीडियो साझा करने के लोकप्रिय माध्यम इंस्टाग्राम के एक्टिविटी फीड में यह पता चलता है कि दोस्तों को कौन सी पोस्ट पसंद आ रही है, किस पोस्ट पर वह टिप्पणी कर रहे हैं और किसे फॉलो कर रहे हैं.

बज्जफीड न्यूज द्वारा सोमवार को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में एक अपडेट के साथ यह टैब ऐप से हटा दिया जाएगा. इंस्टाग्राम के हेड ऑफ प्रोडक्ट विशाल शाह के अनुसार, सादगी के लिए टैब को हटा दिया गया है.

इंस्टाग्राम ने अपने एक्सप्लोर टैब के बहुत पहले 2011 में एक शुरुआती फीचर के रूप में अपना 'फॉलो' टैब लॉन्च किया था.

हाल ही में इंस्टाग्राम ने विश्व स्तर पर रिस्ट्रिक्ट नामक एक नया मोड शुरू किया है. यह उपयोगकर्ताओं को आक्रामक पोस्ट या अपमानजनक टिप्पणियों के माध्यम से धमकाने वाले लोगों को रोकने में मददगार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).