Amazon पर शुरू होगी Huawei की होली सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
'Huawei Colourful Sale' 18 मार्च से शुरू होगी और 22 मार्च तक जारी रहेगी.
होली (Holi) के अवसर पर चीन की दिग्गज कंपनी हुआवेई 'Huawei Colourful Sale' के जरिए ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देने जा रही है. हुआवेई की इस होली स्पेशल सेल का फायदा ग्राहक अमेजन (Amazon) की वेबसाइट पर ले सकते हैं. यह सेल 18 मार्च से शुरू होगी और 22 मार्च तक जारी रहेगी. इस सेल के दौरान ग्राहक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल के दौरान आपको हुआवेई के किन प्रोडक्ट्स पर क्या ऑफर मिलने जा रहा है-
सबसे पहले बात करते हैं Huawei के Mate 20 Pro स्मार्टफोन के बारे में. ये स्मार्टफोन फिलहाल बाजार में मौजूद बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक है. यह स्मार्टफोन 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन हुआवेई की सेल के दौरान आप इसे 64,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही आपको 3,999 रुपये की कीमत वाला हुआवेई का 15W का फास्ट वायरलेस चार्जर भी मिलेगा.
अब बात करें तो Huawei Watch GT की तो इसका स्पोर्ट्स एडिशन 15,990 रुपये और क्लासिक एडिशन 16,990 रुपये में मिलेगा. इस डिवाइस के साथ 9 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही शुरुआती ग्राहकों को 2,999 रुपये की कीमत वाला हुआवेई स्पोर्ट बीटी एएम61 ईयरफोन फ्री मिलेगा. यह भी पढ़ें- Book My Show को फिल्म टिकटों की बुकिंग पर ग्राहकों से इंटरनेट हैंडलिंग चार्ज लेना पड़ा महंगा, केस दर्ज
वहीं, हुआवेई की इंटरटेनमेंट सेंट्रिक स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) इस सेल के दौरान 15,990 रुपये में उपलब्ध होगा. इसके साथ 2,990 रुपये की कीमत वाला ‘बोट ROCKERZ 255 SPORTS ब्लूटूथ हैंड्स-फ्री’ फ्री में दिया जाएगा. यह डिवाइस 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर उपलब्ध होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

