टेक

WhatsApp Tricks: व्हाट्सएप स्टेटस से ऐसे डाउनलोड करें अपने पसंदीदा Pics और Videos, ये रहा तरीका

यहां हम आपको व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं. इन ट्रिक्स के साथ आप दूसरे व्यक्ति का WhatsApp स्टेटस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

WhatsApp Tricks: व्हाट्सएप स्टेटस से ऐसे डाउनलोड करें अपने पसंदीदा Pics और Videos, ये रहा तरीका
व्हाट्सएप (Photo Credits: Pexels)

WhatsApp देश और दुनिया भर में लोकप्रिय है. WhatsApp अपने फीचर्स लगातार अपडेट करता रहता है इसलिए यूजर्स इस मैसेजिंग App को खूब पसंद करते हैं. WhatsApp पर स्टेटस फीचर हर किसी को खूब भाता है. इस फीचर के तहत यूजर्स कोई भी फोटो, वीडियो या टेक्स्ट को 24 घंटों के लिए अपनी स्टोरी के रूप में अपलोड कर पाते हैं. यह 24 घंटे बाद ऑटोमेटिक रूप से गायब हो जाता है. यह फीचर काफी पॉपुलर है. 1 नवंबर से कई एंड्रॉएड और आईओएस फोन में नहीं चल पाएगा व्हाट्सएप

हम अक्सर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status)को देखते रहते हैं. कई बार ऐसा होता है कि हमें अन्य यूजर्स के स्टेटस पर अपलोड किए गए फोटो और वीडियो काफी पसंद आते हैं और हम उसे डाउनलोड करने की इच्छा रखते हैं. हालांकि WhatsApp में ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे हम ऐसा कर पाएं.

यहां हम आपको व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं. इस ट्रिक्स के साथ आप दूसरे व्यक्ति का WhatsApp स्टेटस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

फॉलो करें  ये स्टेप्स 

  • अपने स्मार्टफोन में File manager पर जाएं.
  • इसके बाद WhatsApp ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां आपको स्टेट्स ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर जाएं.
  • यहां आपको व्हाट्सएप पर देखी गई तस्वीरें और वीडियो दिखेंगे.
  • अब आप उस इमेज और वीडियो को सेलेक्ट कर सकते हैं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं.

अब आप अन्य यूजर्स के स्टेटस को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरह आप जितने भी लोगों के WhatsApp स्टेटस डाउनलोड करना चाहते हैं, कर सकते हैं. यह तरीका बेहद आसान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).