Gudi Padwa & Ugadi 2020: Apple iPhone XS, Realme 5 प्रो सहित इन स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
गुड़ी पड़वा 2020 जिसे महाराष्ट्रीयन नव वर्ष भी कहा जाता है. इस वर्ष गुड़ी पड़वा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है. इसी पर्व से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस दिन को बहुत खास और शुभ माना जाता है. यही कारण है कि लोग नई चीजें इसी दिन खरीदना पसंद करते हैं.
गुड़ी पड़वा 2020 (Gudi Padwa) जिसे महाराष्ट्रीयन नव वर्ष भी कहा जाता है. इस वर्ष गुड़ी पड़वा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है. इसी पर्व से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस दिन को बहुत खास और शुभ माना जाता है. यही कारण है कि लोग नई चीजें इसी दिन खरीदना पसंद करते हैं. लोग अपने हिसाब से नई चीजे खरीदते हैं जिसमे कार, बाइक, कपड़े इत्यादि का समावेश है. लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो टेक डिवाइस के दीवाने होते हैं. ऐसे यूजर्स अक्सर शानदार ऑफर और डिस्काउंट की तलाश में रहते हैं. इसी कड़ी में हम आपको बताना चाहते है कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स जो फ्लिपकार्ट पर अच्छे ऑफर और डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं.
1-Apple iPhone XS: 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ Apple iPhone XS फ्लिपकार्ट पर 36 हजार रुपये के ऑफर्स के साथ ग्राहकों को मिल रहा है. इस स्मार्टफोन में एक 12 मेगा पिक्सल का मुख्य कैमरा और एक 12MP माध्यमिक शूटर सहित ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है.अन्य डिस्काउंट की बात करें तो उसमे एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक शामिल हैं. यह भी पढ़े-Amazon Great Indian Sale: 5 बजट स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10 हजार से कम, लेकिन फीचर बेहद दमदार
2-Realme 5 प्रो: Realme भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड होने का दावा करता है. Realme 5 Pro स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट एक्सिस बैंक, एक्सिस बैंक बज़, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. इसके साथ ही नो कॉस्ट EMI पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी ग्राहकों को मिल रहा है. यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमे 48MP प्राइमरी कैमरा, 8 मेगा पिक्सल का सेकेंडरी शूटर, 2MP मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिया गया है. यह भी पढ़े-Oppo Reno 3 Pro Launched in India: 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले इस फोन की कीमत जानकार आप भी हो जाएंगे दंग, फीचर भी दमदार
3-Realme X2 प्रो: इस मोबाइल को खरीदने वाले यूजर्स को 2 हजार रुपये और एक्सचेंज ऑफर पर 15,850 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर अन्य आकर्षक डिस्काउंट में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है. वही आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई कराने पर 5 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है. साथ ही इसमें एक 64MP का रियर कैमरा सेटअप है. वही फ़ोन की बैटरी 4,000mAh है. इसमें 50W का सुपर VOOC फ्लैश चार्ज दिया गया है.
4-Poco X2: यह हैंडसेट 6GB रैम, 64GB स्टोरेज और 64MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसके साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी, एक 6.67-इंच एफएचडी + डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन ICICI बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है.
5-मोटोरोला Razr 2019: हाल ही में लॉन्च किया गया यह मोबाइल 25,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और सिटीबैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10,000 रुपये कैशबैक के साथ मिल रहा है. डुअल डिस्प्ले वाला यह स्मार्टफोन 16 मेगा पिक्सल के रियर कैमरे से लैस है जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का काम करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

