टेक

Google Online Gaming: गूगल अगले साल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें कीमत

गूगल के गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टेडिया में अगले साल जनवरी में स्टेडिया प्रो के एक हिस्से के तौर पर इसके कलेक्शन में चार नए गेम्स शामिल किए जाएंगे. 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे. फिगमेंट की कीमत 19.99 डॉलर यानि कि 1470.68 रुपये है.

Google Online Gaming: गूगल अगले साल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें कीमत
ऑनलाइन गेम/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 26 दिसंबर: गूगल (Google) के गेम स्ट्रीमिंग (Game Streaming) प्लेटफॉर्म स्टेडिया में अगले साल जनवरी में स्टेडिया प्रो के एक हिस्से के तौर पर इसके कलेक्शन में चार नए गेम्स शामिल किए जाएंगे. 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे. फिगमेंट की कीमत 19.99 डॉलर यानि कि 1470.68 रुपये है.

हालांकि इस पर अभी डिसकांउट है, जिसके चलते इसकी कीमत 11.99 डॉलर यानि कि 882.12 रुपये है. इस श्रेणी में एफ1 2020 की कीमत सबसे अधिक यानि कि 59.99 डॉलर है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 4413.52 बैठती है. हालांकि यह अभी 29.99 डॉलर या 2206.39 रुपये में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Celebrating Winter 2020 and The Great Conjuction! दो ग्रहों की शीतकालीन संक्रांति का गूगल ने बनाया डूडल, जानें इस खगोलीय घटना के बारे में

इनके अलावा, ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स और हॉटलाइन मियामी की कीमत क्रमश: 39.99 डॉलर (2942.10 रुपये) और 9.99 डॉलर (734.97 रुपये) है. इस वक्त स्टेडिया प्रो के सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में 30 से अधिक गेम्स उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत करीब-करीब 740 रुपये है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).