Gmail Down: अब जीमेल ऐप हो रहा क्रैश, यूजर्स को ईमेल एक्सेस करने में हो रही परेशानी, सोशल मीडिया पर शिकायतों की आई बाढ़

सर्च इंजन गूगल की लोकप्रिय ईमेल सेवा जीमेल (Gmail) एप्लिकेशन समेत कई अन्य सेवाएं मंगलवार को बाधित रहने की खबर मिल रही है. वर्तमान में अनेक जीमेल यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे है.

जीमेल (File Photo)

सर्च इंजन गूगल (Google) की लोकप्रिय ईमेल सेवा जीमेल (Gmail) एप्लिकेशन समेत कई अन्य सेवाओं के मंगलवार को बाधित रहने की खबर मिल रही है. वर्तमान में अनेक जीमेल यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे है. कुछ यूजर्स के स्मार्टफोन में जीमेल ऐप के आलावा Google Pixel और Amazon जैसे कुछ अन्य ऐप भी क्रैश हो रहे है. WhatsApp, Facebook and Instagram Down: भारत समेत कई देशों में आधे घंटे से ज्यादा देर डाउन रहे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, यूजर्स रहे परेशान

स्वतंत्र ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने दावा किया है कि वर्तमान में एंड्राइड डिवाइस पर सैकड़ों जीमेल यूजर्स आउटेज का अनुभव कर रहे हैं. वास्तव में यूजर्स जीमेल ऐप एक्सेस नहीं कर पा रहे है. डाउन डिटेक्टर वेब सेवाओं के ऑफ़लाइन होने की जानकारी जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने वाली इंडिपेंडेंट संस्था है.

डाउन डिटेक्टर के फ़ोरम पेज पर बोलते हुए एक जीमेल यूजर ने कहा कि जीमेल ऐप खोलने पर क्रैश होकर तुरंत बंद हो जाता है. फोन को रीस्टार्ट करने पर भी समस्या दूर नहीं हुई. फ़िलहाल यह समस्या दिग्गज कंपनी द्वारा फिक्स नहीं की गई है.

वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि जीमेल ऐप किस वजह से क्रैश हो रहा है, लेकिन जीमेल यूजर्स की ट्विटर पर की जा रही शिकायतों को देखकर तो यही लगता है कि समस्या बड़ी है. जीमेल के आलावा कई यूजर्स को याहू (Yahoo), गूगल (Google) और अमेज़ॅन (Amazon) ऐप के इस्तेमाल में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि गूगल जल्द ही इस समस्या को ठीक कर देगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड