टेक

Flipkart का त्योहारी सेल 10 अक्टूबर से, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट

कंपनी ने कहा कि फैशन, होम फर्नीचर, अप्लाएंसेज, खिलौनों, किताबों, ब्यूटी और स्मार्ट डिवाइसेस पर 10 अक्टूबर से सेल की शुरुआत होगी. इसके बाद 11 अक्टूबर से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर सेल लगेगी और 12 से 14 अक्टूबर तक सभी तरह की श्रेणी पर छूट दी जाएगी.

Flipkart का त्योहारी सेल 10 अक्टूबर से, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट
फ्लिपकार्ट (File Photo)

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट का त्योहारों से पहले का सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगा. इस सेल के दौरान खरीदारों को विभिन्न उत्पादों पर बंपर छूट मिलेगी. वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, "'द बिग बिलियन डेज' के पांचवें संस्करण की 10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर शुरुआत होगी और खरीदारों को विभिन्न उत्पादों पर बंपर छूट मिलेगी, जिसमें फैशन, होम अप्लाएंसेज, फर्नीचर, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज शामिल है."

कंपनी ने कहा कि फैशन, होम फर्नीचर, अप्लाएंसेज, खिलौनों, किताबों, ब्यूटी और स्मार्ट डिवाइसेस पर 10 अक्टूबर से सेल की शुरुआत होगी. इसके बाद 11 अक्टूबर से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर सेल लगेगी और 12 से 14 अक्टूबर तक सभी तरह की श्रेणी पर छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़े: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया 3 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A7 (2018)

कंपनी के मुख्य कार्यकारी कल्याण कृष्णामूर्ति ने एक बयान में कहा, "पिछले कुछ महीनों से हम अपने सेलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमने देश के हर कोने के ग्राहकों के लिए विविध और किफायती पेशकश देने की योजना बनाई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).