टेक

ईवी से जुड़ी आग की घटनाओं ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 10 लोगों की जान ली

साल 2022 में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ई-बाइक, घरों और यहां तक कि ई-बाइक शोरूम और एक होटल में ई-बैटरी फटने के कारण आग लगने की लगभग आठ घटनाएं हुईं, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे.

ईवी से जुड़ी आग की घटनाओं ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 10 लोगों की जान ली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद, 22 जनवरी : साल 2022 में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ई-बाइक, घरों और यहां तक कि ई-बाइक शोरूम और एक होटल में ई-बैटरी फटने के कारण आग लगने की लगभग आठ घटनाएं हुईं, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. रिपोर्ट के अनुसार, लगभग सभी घटनाएं उस वक्त हुईं जब ई-बाइक्स को चार्ज पर रखा गया था और ऐसा संदेह है कि ओवरचाजिर्ंग के कारण विस्फोट हुए.

सबसे बड़ी आपदा सितंबर में हैदराबाद में हुई थी जब एक बहुमंजिला इमारत के तहखाने में एक ई-बाइक शोरूम में आग लगने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई थी. आग इमारत के जेमोपाई इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी थी. पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि चाजिर्ंग के लिए रखी गई ई-बाइक से सबसे पहले धुआं निकला. वहीं अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह भी कहा था कि आग ई-बाइक शोरूम में बैटरी के एक स्पष्ट विस्फोट का परिणाम थी यह भी पढ़ें : BBC Documentary: डॉक्यूमेंट्री विवाद पर बोले कानून मंत्री रिजिजू, कुछ लोग बीबीसी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा मानते हैं

विस्फोट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में देखा गया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुआं धीरे-धीरे पूरे वाहन में फैल गया. कुछ ही सेकंड में एक छोटा सा धमाका हुआ और वाहन में आग लग गई. जांच अधिकारियों के अनुसार, सिकंदराबाद के कुमारगुडा में रूबी प्राइड लग्जरी होटल के बेसमेंट में खड़े इलेक्ट्रिक वाहनों की ओवर चाजिर्ंग के कारण एक विस्फोट हुआ था जिसमें आठ लोगों की जलने से मौत हो गई थी और 11 झुलस गए थे.

वहीं एक महीने बाद आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम जिले में एक मोटर शोरूम में आग लगी थी. पालकोंडा कस्बे के शोरूम में लगी भीषण आग में 36 इलेक्ट्रिक बाइक जलकर खाक हो गईं. इन वाहनों को दिवाली पर विशेष छूट के लिए शोरूम में रखा गया था. इसके अलावा तेलुगू राज्यों में भी ई-वाहन की बैटरियों में विस्फोट के कारण कई आग दुर्घटनाएं हुईं. अगस्त में हैदराबाद में चार्ज करने के दौरान बैटरी फटने से दो इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी.

कुशाईगुड़ा थाना क्षेत्र में हुई पहली घटना में दो ई-बाइक क्षतिग्रस्त हुई थीं. रिपोर्ट के अनुसार, दो ई-बाइक खरीदने वाले एक टी हरिबाबू ने दोनों वाहनों को अपने घर के सामने चाजिर्ंग पर लगाया हुआ था. एक घंटे बाद उसने तेज धमाका सुना और घर से बाहर निकला तो देखा कि दोनों दोपहिया वाहन में भीषण आग लगी हुई है.

इससे तीन दिन पहले वनस्थलीपुरम के एनजीओ कॉलोनी में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया था. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में 8 जून को चार्ज होने के दौरान एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने से एक घर जलकर खाक हो गया था. इनके अलावा 11 मई को हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी. लेकिन गनीमत यह रही की इस घटना में हताहत नहीं हुआ.

बीते साल 19 अप्रैल को तेलंगाना के निजामाबाद शहर में अपने घर में सो रहे एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने के कारण एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए. इसके बाद 23 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में घर में एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).