टेक

Diesel ATM: रुपये की तरह अब डीजल एटीएम भी तैयार

ऑटो एक्सपो में इस बार एक से एक कमाल के वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है. जब भी एटीएम का जिक्र होते है तो सभी के मन में एक ही ध्यान आता है वो है रुपये, लेकिन अब एटीएम से आपको डीजल और इथेनॉल भी मिलेगा.

Diesel ATM: रुपये की तरह अब डीजल एटीएम भी तैयार
Auto Expo (Photo: Twitter)

ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी : ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में इस बार एक से एक कमाल के वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है. जब भी एटीएम का जिक्र होते है तो सभी के मन में एक ही ध्यान आता है वो है रुपये, लेकिन अब एटीएम से आपको डीजल और इथेनॉल भी मिलेगा. जी हां अब आपको अपने शहर में डीजल एटीएम वैन्स दिखेंगी जो आपके घर आकर भी फ्यूल की फिलिंग कर देंगी. इसको आप एक एप्लीकेशन के जरिए मोबाइल से भी ऑपरेट कर सकेंगे. ऑटो एक्सपो में ऐसे ही डीजल एटीएम को शोकेस किया गया है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसके लिए आप ऑनलाइन फ्यूल की डिमांड कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में ये गाड़ी आपके घर पर खड़ी होगी. इससे आसानी से आप अपनी कार को रिफिल कर सकते हैं. फिलहाल ये सुविधा डीजल और इथेनॉल को लिए शुरू की गई है. इस डीजल एटीएम के जरिए लोगों को मिलावटी डीजल या फ्यूल की चोरी से निजात मिलेगी. खासकर ट्रांसपोटर्स के लिए ये काफी लाभदायक है क्योंकि इसका सारा लेखा जोखा भी ऑनलाइन अवेलेबल रहता है. साथ ही प्योर फ्यूल की सप्लाई भी मिलती है. यह भी पढ़ें : Auto Expo 2023: मारुति सुजुकी ने पेश किए जिम्नी और फ्रोंक्स, बुकिंग शुरू

फिलहाल डीजल एटीएम की 280 यूनिट्स कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच काम कर रही हैं. इसमें 1 हजार से लेकर 2 हजार लीटर स्टोरेज की सुविधा है और 6 हजार लीटर कैपेसिटी के ट्रक्स भी अवेलेबल हैं. इसकी खासियत है कि इसमें आपको फ्यूल पंप पर चल रही रेट के अनुसार ही मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).