टेक

दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Asus ZenFone 6, जानें क्या है इसकी कीमत

Asus ZenFone 6 को ZenFone 5Z का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है. यह कंपनी का पहला और एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है. इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप है जो रोटेट होकर सेल्फी लेने के भी काम आता है.

दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Asus ZenFone 6, जानें क्या है इसकी कीमत
Asus ZenFone 6 (Photo Credits: Twitter)

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी असूस (Asus) के स्मार्टफोन की सीरीज में लेटेस्ट फीचर्स वाला एक नया स्मार्टफोन शामिल हो गया है. दरअसल, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Asus ZenFone 6 को लॉन्च कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने शानदार फीचर्स वाले इस नए स्मार्टफोन को स्पेन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया. असूस ज़ेनफोन 6 (Asus ZenFone 6) को ZenFone 5Z का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है. यह कंपनी का पहला और एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है. इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप है जो रोटेट होकर सेल्फी लेने के भी काम आता है. खास बात तो यह है कि कंपनी ने बेजल्स कम करने और ऑल स्क्रीन फ्रंट पैनल बनाने के लिए फ्लिप कैमरा को इसमें पेश किया है.

शानदार फीचर्स से लैस है यह स्मार्टफोन

कंपनी ने Asus ZenFone 6 को तीन वेरियंट में पेश किया है, जिसके अनुसार, यह स्मार्टफोन 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि भारत में इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. कंपनी की मानें तो यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा.

क्या है Asus ZenFone 6 की कीमत ?

Asus ZenFone 6 के 6GB + 64GB वाले स्मार्टफोन की कीमत EUR 499 यानी लगभग 39,100 रुपए, जबकि 6GB + 128GB वाले स्मार्टफोन की कीमत EUR 559 यानी लगभग 43,800 रुपए और 8GB + 256GB वाले स्मार्टफोन की कीमत EUR 599 यानी लगभग 47,000 रुपए बताई जा रही है.  यह भी पढ़ें: ये हैं अब तक के सबसे दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन...

Asus ZenFone 6 की शानदार खूबियां

Asus ZenFone 6 में 6.4-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) IPS का स्क्रीन दिया गया है. यह फोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है और यह Android Pie बेस्ड Zen UI 6 पर चलता है. इस फोन में एंड्रॉयड क्यू (Android Q) और एंड्रॉयड आर (Android R) का भी सपोर्ट दिया गया है. इसमें Adreno 640 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है.

रोटेटिंग कैमरा है इसकी खासियत

अगर आप फोटोग्राफी या फिर सेल्फी लेने के शौकीन है तो यह फोन आपके लिए ही है. जी हां, फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और  रोटेटिंग कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है. इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ और सेकेंड्री कैमरा 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल फीचर्स के साथ दिया गया है. इसके साथ ही इसमें क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. यह भी पढ़ें: Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac-Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0 और GPS का सपोर्ट भी दिया गया है. अगर बात करें इसकी इंटरनल मेमरी की तो यह 256GB (UFS 2.1) की है, जिसे कार्ड की मदद से आप 2TB तक आसानी से बढ़ा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).