बेंगलुरू प्लांट में हिंसा के बाद एप्पल ने विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन को प्रोबेशन पर रखा, जल्द लिया जाएगा निर्णय

तकनीकी दिग्गज कंपनी एप्पल ने ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन को प्रोबेशन पर रख दिया है. बेंगलुरू के पास स्थित विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन के प्लांट में हिंसा भड़कने के एक सप्ताह बाद एप्पल ने यह निर्णय लिया है. कोलार में नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में 43 एकड़ में स्थापित आईफोन प्लांट संयंत्र बेंगलुरू से लगभग 60 किलोमीटर दूर है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

बेंगलुरू, 20 दिसंबर : तकनीकी दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) ने शनिवार को ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन (Wistron Corporation) को प्रोबेशन (परख अवधि) पर रख दिया है. बेंगलुरू (Bengaluru) के पास स्थित विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन के प्लांट में हिंसा भड़कने के एक सप्ताह बाद एप्पल ने यह निर्णय लिया है. विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन के प्लांट में आईफोन (iPhone) और अन्य आईटी उत्पादों का निर्माण होता है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कंपनी उचित कार्य प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं को लागू करने में विफल रही है, जिसके बाद एप्पल ने यह कदम उठाया है.

एप्पल ने कहा कि सुधारात्मक कार्रवाइयों को पूरा करने से पहले विस्ट्रॉन को एप्पल से कोई नया व्यवसाय प्राप्त नहीं होगा. एप्पल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "हमने अपने कर्मचारियों और स्वतंत्र ऑडिटर्स को विस्ट्रॉन के नरसापुरा फैसिलिटी (कर्नाटक में) में हुई इस घटना की जांच का काम सौंपा है." एप्पल ने माना कि उसके सप्लायर की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन किया गया. विस्ट्रॉन कार्य समय प्रबंधन प्रक्रियाओं को लागू करने में विफल रही. कंपनी ने कहा, "हमने विस्ट्रॉन को प्रोबेशन पर डाल दिया है. सुधारात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें कोई नया बिजनेस नहीं दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- कर्नाटक को राजमार्ग नेटवर्क में सुधार के लिए मिलेंगे 1.16 लाख रुपये

गौरतलब है कि कर्नाटक के नरसापुरा में तकनीक के क्षेत्र में ताईवान की दिग्गज कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन की ओर से संचालित एक आईफोन विनिर्माण संयंत्र में पिछले हफ्ते कर्मचारियों ने कथित रूप से वेतन बकाया को लेकर तोड़फोड़ की थी. कोलार में नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में 43 एकड़ में स्थापित आईफोन प्लांट संयंत्र बेंगलुरू से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. राज्य सरकार ने कंपनी को नरसापुरा में 43 एकड़ जमीन आवंटित की थी. कंपनी ने इसमें 2,900 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया था और 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू