Apple iPhone 13 को 35,513 रुपये में खरीदने का गोल्डन चांस, यहां मिल रहा है आकर्षक ऑफर
iPhone की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा मौक़ा है. iPhone 13 स्मार्टफोन पर 21,200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वैरिएंट को कम से कम 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है. ऐपल स्टोर पर ढेर सारे ऑफर्स अप्लाई करने के बाद यह स्मार्टफोन डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध है.
- Read in
- English
iPhone की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा मौक़ा है. iPhone 13 स्मार्टफोन पर 21,200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वैरिएंट को कम से कम 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है. ऐपल स्टोर पर ढेर सारे ऑफर्स अप्लाई करने के बाद यह स्मार्टफोन डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध है. Xiaomi का जबरदस्त Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, यहां जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत.
Maplestore वेबसाइट के अनुसार, Apple का iPhone 13 128GB वैरिएंट भारी छूट के साथ 44,477 रुपये में उपलब्ध है. इसके लिस्टेड प्राइस 79,990 रुपये हैं और फोन को 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है.
मेपल स्टोर पर ग्राहक iPhone 13 के 128GB वैरिएंट को 35,513 रुपये में खरीद सकते हैं. मेपल स्टोर पर डिस्काउंटेड प्राइस में मेपल का 10,387 रुपये का एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये कैशबैक, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 24,000 रुपये का बायबैक मूल्य शामिल है. ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस सिर्फ स्टोर में उपलब्ध है और बेहतर कंडीशन वाले iPhone 11 मॉडल पर लागू होता है.
इसके अलावा, मेपल स्टोर ने अन्य iPhone 13 मॉडल को पर भी आकर्षक छूट और कैशबैक का ऑफर दिया है. फोन खरीदने वाले लोग रिसेलर वेबसाइट पर बायबैक ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी 256GB से अधिक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होने वाले पहले नॉन-प्रो आईफोन हैं, जबकि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max 1TB तक के स्टोरेज के साथ आने वाले पहले आईफोन हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

