टेक

APPLE ने भारत में आईपैड प्रो और मैकबुक एयर की कीमतों की पुष्टि की

11 इंची आईपैड प्रो की कीमत 71,900 रुपये से शुरू है. यह वाई-फाई मॉडल है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 85,900 रुपये से शुरू है.

APPLE ने भारत में आईपैड प्रो और मैकबुक एयर की कीमतों की पुष्टि की
एप्पल लोगो (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली,  प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में हाल ही में लॉन्च किए आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और मैक मिनी की कीमत की पुष्टि की. 11 इंची आईपैड प्रो की कीमत 71,900 रुपये से शुरू है. यह वाई-फाई मॉडल है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 85,900 रुपये से शुरू है.

12.9 इंची आईपैड प्रो (वाई-फाई मॉडल) की कीमत 89,900 रुपये से शुरू है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 103,900 रुपये से शुरू है.आईपैड प्रो के लिए दूसरी पीढ़ी की एप्पल पेंसिल 10,900 रुपये में उपलब्ध होगी.

आईपैड प्रो मॉडल भारत में 2018 के अंत से बिकना शुरू हो जाएंगे. गौरतलब है कि एप्पल ने मंगलवार को ऑलस्क्रीन डिजाइन में आईपैड प्रो पेश किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).