Amazon Summer Sale 2019: अमेजन समर सेल आज रात 12 बजे से होगा शुरू, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
अमेजन ने एक बयान में कहा कि हमारी वार्षिक ग्रीष्मकालीन बिक्री देश भर में शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू होगी,
अमेजन (Amazon) की भारतीय शाखा शुक्रवार की मध्यरात्रि से अपनी वार्षिक ग्रीष्मकालीन सेल (Summer Sale) शुरू करेगी. इसमें बड़ी डील (Deal) और काफी छूट (Discount) के प्रस्ताव होंगे. विश्व के प्रमुख ई-टेलर ने यह जानकारी दी. बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि हमारी वार्षिक ग्रीष्मकालीन बिक्री देश भर में शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू होगी, जिसमें सात मई तक हजारों उत्पादों के लिए काफी अच्छे सौदे होंगे. हालांकि, कंपनी ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रमुख सदस्यों को दोपहर से पहुंच दी है.
अमेजन समर सेल 2019 में OnePlus 6T (8 जीबी, 128 जीबी) को 32,999 रुपये में मिलेगा. आम दिनों में यह 37,999 रुपये में मिलता है. इसके अलावा Samsung Galaxy M20 को समर सेल के दौरान 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसकी एमआरपी 10,990 रुपये है. यह भी पढ़ें- Apple शुरू करने जा रही 'समाचार का नेटफिलक्स', हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपये
इस सेल के दौरान Huawei Y9 13999 रुपये में मिलेगा. इसकी असल कीमत 15990 रुपये है. Huawei premium Mate 20 Pro 4000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ 64990 रुपये में मिलेगा.
आईएएनएस इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

